सोनभद्र

छात्र छात्राओ को महिला सुरक्षा साइबर अपराध आपदा सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

छात्र छात्राओ को महिला सुरक्षा साइबर अपराध आपदा सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक


ओबरा (राकेश अग्रहरी/नीरज) स्थानीय वीआईपी रोड स्थित शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय व प्रभारी निरीक्षक ओबरा,प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र तथा प्रभारी साइबर हेल्प थाना ओबरा द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, गुड टच-बैड टच,साइबर अपराधों से बचाव,ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक एवं OTP फ्रॉड,सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं,पानी में डूबने की घटनाओं से बचाव,राहगीर योजना (Good Samaritan Scheme) तथा अन्य जनहितकारी विषयों के संबंध में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया।अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, महिला उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करें। साथ ही उन्हें कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं अन्य विषयों से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का अधिकारियों द्वारा सरल एवं संतोषजनक उत्तर दिया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं, बालिकाओं एवं युवाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा मारकुंडी घाटी के झरने में पिकनिक का मातम, पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद
Download App