सोनभद्र

बीजेपी बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

सोनभद्र (राकेश अग्रहरी) बीजेपी जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों व मण्डल अध्यक्ष/मण्डल महामंत्रियों के साथ आगामी कार्यक्रम हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कि गयी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला महामंत्री अशोक मौर्या ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को ध्यान मे रखते हुए अभी से तैयारी शुरु करनी होगी पार्टी का मुख्य लक्ष्य बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करना है। संगठन ही हमारी शक्ति है बूथ को मजबूत किये बिना चुनाव नही जीता जा सकता सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश मे जो विकास कार्य हुए है उसे हर घर तक पहुंचाना है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है जिसके देश की जनता के भरोसे पार्टी देश भर मे सरकार के रुप सेवा दे रही है कार्यकर्ताओं को बूथ और पन्ना प्रमुख को सक्र्रिय करना हम सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाना है। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गयी।इस मौके पर मुख्यरुप से उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग जीत सिंह खरवार, अजीत रावत, पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, अमरेश पटेल, विशाल पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, सरजू बैसवार, मनोज मिश्रा, संतोष शुक्ला, शारदा खरवार, मणिकर्णिका कोल, मंजू गिरी, सुषमा गोंड, प्रसन्न पटेल, अनिल सिंह, प्रमिला जायसवाल, रजनीश रघुवंशी, कैलास तिवारी, बलराम सोनी, मनोज सिंह, विवेक तोमर, रामसुन्दर निषाद, ओमप्रकाश यादव, विनय श्रीवास्तव, रामबली मौर्या, योगेन्द्र बिन्द, मनीष पटेल सहित आदि कार्यकर्ता मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा मारकुंडी घाटी के झरने में पिकनिक का मातम, पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में
Download App