प्रणय प्रसून ने डब्लू आई कालोनी मे हुये चोरी का 48 घंटे मे खुलासा कर दो बाल अपचारियों को संरक्षण मे चोरी के सोने चांदी के जेवरात किया बरामद

अनपरा/सोनभद्र प्रणय प्रसून ने डब्लू आई कालोनी मे हुये चोरी का 48 घंटे मे खुलासा कर दो बाल अपचारियों को संरक्षण मे चोरी के सोने चांदी के जेवरात किया बरामद।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन मे अनपरा एसएचओ प्रणय प्रसुन श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण बरामद किया।
थाना अनपरा पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील एवं लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दौरान अनपरा मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुआ कि एचएससीएल कालोनी से संबंधित चोरी करने वाले दो बाल अपचारी ग्राम लोझरा चढ़ाई के आगे पानी की टंकी के पास चोरी के सामान के साथ उसे बेचने की फिराक में मौजूद हैं।
सूचना पर कारवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दोनों बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया। पूछताछ मे दोनो ने डब्लू आई कालोनी स्थित एक मकान में चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही एवं तलाशी के दौरान चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए। मौके पर पहुंचे वादी मुकदमा द्वारा बरामद आभूषणों की पहचान अपने घर से चोरी हुए सामान के रूप में की गई।
इस संबंध में पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कारवाई किया जा रहा है।
संरक्षण में लिए गए बाल अपचारी
1. एक बाल अपचारी निवासी भगत सिंह नगर डिबुलगंज
2. एक बाल अपचारी निवासी भगत सिंह नगर डिबुलगंज अनपरा
बरामदगी
1 अदद पीली धातु (सोना) की चेन
2 अदद सफेद धातु (चांदी) की चेन
2 अदद पीली धातु (सोना) की अंगूठी
3 जोड़ी सफेद धातु (चांदी/गिलट) की पायल
3 जोड़ी पीली धातु (सोना) के टॉप्स
2 अदद छोटे पर्स
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ नि अशोक सिंह थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. हे का गुड्डू बिन्द थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
3. हे का सुनील यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
4. का शशि भूषण थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र



