सोनभद्र

थाना कोन में खुशी का माहौल, राम भवन बने दरोगा तो त्रिभुवन चंद्र को मिले उपनिरीक्षक के स्टार

कोन,सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल)

थाना कोन में शुक्रवार को खुशी का माहौल देखने को मिला, जब थाने के दो पुलिसकर्मियों की उपलब्धियों पर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने दोनों पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
थाना कोन में पिछले दो वर्षों से तैनात आरक्षी राम भवन कुशवाहा, निवासी जनपद देवरिया, उपनिरीक्षक (सीधी भर्ती) परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। उनकी इस सफलता पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा सहित थाना परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी मेहनत और लगन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

इसी क्रम में हेड कांस्टेबल त्रिभुवन चंद्र के उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने उन्हें विधिवत स्टार पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान थाना परिसर में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि लगन, अनुशासन और ईमानदारी से की गई मेहनत का परिणाम हमेशा सकारात्मक होता है। उन्होंने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों की उपलब्धि विभाग के लिए गर्व की बात है तथा यह अन्य जवानों और युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
इस अवसर पर थाना कोन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा मारकुंडी घाटी के झरने में पिकनिक का मातम, पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App