सोनभद्र

बभनी जंगल मे गन प्वाइंट पर सराफा व्यापारी से दिनदहाड़े 60 लाख लूट मामले मे सर्राफा अध्यक्ष ने कहा व्यापारियो की सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) बभनी जंगल मे गन प्वाइंट पर सराफा व्यापारी से दिनदहाड़े 60 लाख लूट मामले मे सर्राफा अध्यक्ष ने कहा व्यापारियो की सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन।

बभनी थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल मे हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक सराफा व्यापारी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने व्यापारी को गन प्वाइंट पर लेकर पहले झोला छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर हवा में फायरिंग की और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

जानकारी के अनुसार कुलधीर कुमार पुत्र सीताराम सेठ, निवासी चपकी, रघुनाथ नगर (छत्तीसगढ़) शनिवार को बाजार से अपनी सराफा दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही वह बभनी थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल पहुंचे, अपाचे बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।बदमाशो ने व्यापारी से जेवरात से भरा झोला देने को कहा। कुलधीर के विरोध करने पर बदमाशों ने पहले हवा में फायरिंग कर दहशत फैलाई, फिर चाकू से तीन वार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश जेवरात और अन्य सामान से भरा झोला लेकर फरार हो गए।

पीड़ित व्यापारी के अनुसार लूटे गए झोले में करीब 300 ग्राम सोने के आभूषण, 8 किलो चांदी के जेवरात तथा दुकान का बहीखाता रखा था। वारदात के बाद दो बदमाश जंगल की ओर पैदल भाग निकले, जबकि एक आरोपी बाइक से जिगनहवा की दिशा मे फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुची और घायल व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वारदात की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में सघन कांबिंग अभियान शुरू कराया।

प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर लूट, मारपीट और फायरिंग सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जंगल और आसपास के मार्गों पर कांबिंग तथा संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना ने एक बार फिर जंगल से होकर गुजरने वाले मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये है। व्यापारी वर्ग मे भी इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग की जा रही है।

व्यापारियो की सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन, लगातार हो रही घटनाएं चिंता का विषय – मिठाई लाल सोनी

बभनी थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल में सराफा व्यापारी से हुई लाखों रुपये के जेवरात की लूट की घटना को लेकर सोनभद्र सराफा एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मिठाई लाल सोनी ने कहा कि जनपद में व्यापारियों के साथ लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जिससे व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रशासन को व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिये।मिठाई लाल सोनी ने कहा कि बभनी में सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना बेहद गंभीर है। दिनदहाड़े हथियारों के बल पर व्यापारी से लाखो के सोने चांदी के जेवरात लूट लेना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होने कहा कि यदि समय रहते ऐसी घटनाओ पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो व्यापारी वर्ग में भय का माहौल और बढ़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए। साथ ही ऐसे संवेदनशील मार्गों और बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि व्यापारी सुरक्षित वातावरण में अपना कारोबार कर सके।

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश और जनपद की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संगठन आगे की रणनीति बनाने को बाध्य होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा कर व्यापारियों का भरोसा कायम करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत एसडीएम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण बभनी जंगल मे गन प्वाइंट पर सराफा व्यापारी से दिनदहाड़े 60 लाख लूट मामले मे सर्राफा अध्यक्ष ने कहा व्... बभनी मे हौसला बुलंद लुटेरो ने फायरिंग कर स्वर्ण व्यवसायी से 60 लाख का जेवरात किया लूट मची सनसनी राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत पंचायत कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण रासपहरी में जल संरक्षण जागरूकता अभियान, 'हर बूंद बचाने' का दिया संदेश दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन इन्हरव्हिल क्लब के अध्यक्ष लीना जायसवाल सचिव माधवी ने ली शपथ बाइक व साइकिल की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल दो पक्षो मे लाठी डंडे से मारपीट छह घायल एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प - दीपक गोंड
Download App