सोनभद्र
अजगर को वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
(मदन मोहन तिवारी)दुद्धी। रेनुकूट वन प्रभाग क्षेत्र के दुद्धी रेंज के बिडर गांव में अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बुधवार की रात बिडर गांव में चौराहे के समीप अजगर देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने अजगर निकलने की सूचना पर डायल 112 व वन विभाग दुद्धी को सूचित किया। जिसके बाद अजगर देखे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को अपने कब्जे में लेकर हाथीनाला के जंगल मे छोड़ा। वन दरोगा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग की टीम ने घटना स्थल पहुँच कर 15 फिट का अजगर देखकर होश उड़ गए। कड़ी मशक्कत कर अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया। जिसके बाद लोगों ने रहात की सांस ली।


