सोनभद्र

सोनभद्र खनन व्यवसायी इश्तियाक अहमद गिरफ्तार कोर्ट मे पेशी रिमांड पर हो सकता है फैसला

सोनभद्र खनन व्यवसायी इश्तियाक अहमद गिरफ्तार कोर्ट मे पेशी रिमांड पर हो सकता है फैसला।

खनन पट्टे के दस्तावेज और चेक में कथित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने खनन कारोबारी इश्तियाक अहमद को मुंबई से गिरफ्तार होने की जनचर्चा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे सोनभद्र लेकर पहुंची और सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी कोर्ट में पेश किया। पुलिस की ओर से कोर्ट में रिमांड का मांग किया गया है।

ओबरा रिंकी श्रीवास्तव के खनन पट्टे राधिका इंटरप्राइजेज से जुड़े दस्तावेज और चेक में कथित धोखाधड़ी होने की जसनचर्चा है। रिंकी श्रीवास्तव की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 सितंबर को इश्तियाक अहमद के घर पर छापा मारा था। इश्तियाक अहमद ओबरा नगर पंचायत के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने 3 सितंबर को ओबरा स्थित उनके आवास पर रेड किया था। पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान इश्तियाक अहमद घर पर नही मिला और इसके बाद वह ओबरा से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस के द्वारा कारवाई करते हुए उसे मुंबई से गिरफ्तार किये जाने की जनचर्चा है उसे कोर्ट मे पेश किया गया है।

पुलिस की तरफ से इश्तियाक अहमद को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले मे आज रिमांड को लेकर कोर्ट का फैसला आने का बात कहा जा रहा है। इश्तियाक अहमद की पेशी को देखते हुए सोनभद्र जिला न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र खनन व्यवसायी इश्तियाक अहमद गिरफ्तार कोर्ट मे पेशी रिमांड पर हो सकता है फैसला रामलीला ग्राउंड पर गूंजा बाबा श्याम का जयकारा भजनो पर झूमे श्याम प्रेमी आमडीह मे सरकारी चबूतरे पर सांस्कृतिक मंच निर्माण का विरोध ग्रामीणो ने रोका काम बीडीओ ने दिये जाच के ... पिपरी वासियो को बेदखली से बचने की पहल अजगर को वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा विहिप का 62वां स्थापना दिवस मनाया, हिंदू समाज को जागरूक रहने का आह्वान। एसओजी सर्विलांस प्रभारी रहे नागेश सिंह बने ओबरा एसएचओ ब्लाक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा संपन्न विजेता छात्र छात्राओ का हुआ सम्मान बभनी के असनहर गाव मे महिलाओ और किसानो को मिली स्प्रे और सिलाई मशीन 13 साल से लापता बेटे की वापसी का झांसा साधुओं के वेश में ठगी का बड़ा खेल बेनकाब
Download App