सोनभद्र

श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक

डाला/ सोनभद्र (जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी)नगर क्षेत्र के ऊंची पहाड़ी पर स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर के आगामी स्थापना दिवस समारोह मनाने को लेकर शनिवार की शाम मंदिर के मंहत पंडित मुरली तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पुनः नीरज पाठक को मानस परिवार समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसके पूर्व संगीतमय सुंदरकांड पाठ व उपस्थित लोगों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया।
अचलेश्वर महादेव मंदिर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे कलश यात्रा, नवाह्न पाठ, मानस प्रवचन,समेत अन्य कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए समिति की बैठक में समिति की कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संरक्षक सजावल पाठक, मुकेश जैन आदि द्वारा संगठनात्मक बिंदु पर चर्चा करते हुए पुनः सर्वसम्मति से पूर्व की कमेटी को जिम्मेदारी सौंप कर अवधि विस्तार किया गया। महामंत्री पवन शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी ,संतोष कुमार बबलू ,सुरेश नारायण सिंह,संतोष शर्मा,कोषाध्यक्ष राजवंश चौबे, मनोज चौरसिया,मंत्री संतोष त्रिपाठी ,अभिषेक शर्मा, अजय दुबे, रिशु जायसवाल विधि सलाहकार संजय पांडेय,ईश्वर जायसवाल, मीडिया प्रभारी जगदीश तिवारी, गिरीश तिवारी ,उप सचिव मणिशंकर राय, कार्यक्रम संयोजक चंद्र प्रकाश तिवारी को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष नीरज पाठक ने कहा कि सभी के सहयोग से कलश यात्रा व रामकथा व अन्य पूजन भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसके लिए हम सभी को अभी से प्रभु कार्य में लग जाना है ।बैठक के बाद मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की भव्य आरती उतारी गई।हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। अंत में मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी के निधन पर दो मिनट का मौन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान रविन्द्र पाण्डेय, राजेश पटेल, अनिकेत श्रीवास्तव, राकेश राय, रिषि उपाध्याय, अनिल चौबे, शुभम तिवारी, शिवम तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App