सोनभद्र

हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार

मारकुंडी/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हेरोइन तस्करी से जुड़े मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अकरम कुरैशी निवासी चिल्काटाड़ और सुनीता देवी निवासी डाला चढ़ाई शामिल हैं।पुलिस के अनुसार थाना चोपन में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 319/2026, धारा 8/21/27(a)/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2)(B), 111(4) बीएनएस से संबंधित दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा दोनों पर 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 सितंबर 2026 की रात करीब 1:30 बजे अकरम कुरैशी को मुर्दहवां मोड़ से म्योरपुर की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में वांछित अभियुक्ता सुनीता देवी को सुबह करीब 5:30 बजे पटवध में सड़क किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अकरम कुरैशी के खिलाफ इससे पहले भी थाना शक्तिनगर में वर्ष 2023 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट तथा थाना ओबरा में वर्ष 2024 में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सुनीता देवी के खिलाफ थाना चोपन में वर्ष 2018 में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज बताया गया है।मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पुराने मुकदमों में नाम सामने आने के बाद दोनों की गिरफ्तारी को पुलिस की कार्रवाई की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ सिंह, हेड कांस्टेबल शिवप्रताप यादव, हेड कांस्टेबल कमल कुमार राव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अजय यादव, हेड कांस्टेबल रजवान यादव, हेड कांस्टेबल रविन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल बन्दना अग्रहरि एवं महिला कांस्टेबल प्रीति सरोज शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर अयूब नायला के बोल वीर अब्दुल हमीद अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्र... प्रेम भाई ने आदिवासी समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की रखी मजबूत नींव खनन व्यवसायी इश्तियाक अहमद गिरफ्तार कोर्ट मे पेशी रिमांड पर हो सकता है फैसला
Download App