सोनभद्र

सी डी ओ ने बभनी ब्लॉक का किया निरीक्षण।

बभनी ( अजीत पांडेय ) बभनी विकास खण्ड अंतर्गत दिन सोमवार को सी डी ओ जागृति अवस्थी बभनी ब्लॉक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बभनी विकास खण्ड का निरीक्षण किया ।उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने और सूची को परिष्कृत करने के अभियान के प्रगति की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक में कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे नोटिस निपटान और फीडिंग कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली ।उन्होंने पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शिता में करने का निर्देश दिया ।जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत नो मैपिंग डेटा सुनवाई स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से विभिन्न बिंदुओं की प्रगति गुणवत्ता संबंधित जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश जारी किया।मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय पशु चिकित्सालय के सामने खराब पड़े शौचालय और ब्लॉक परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी जताई।इसके बाद उन्होंने ने पशु चिकित्सालय और बाल विकास परियोजना कार्यालय का भी निरीक्षण किया।बाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम का निरीक्षण किया और बच्चों से सवाल जवाब कर संतुष्ट हुई लेकिन विद्यालय परिसर में रंगाई पुताई गंदगी देखकर वहां के अध्यापक पर नाराजगी जाहिर करते हुए करवाई करते हुए दस दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।इसके बाद कंपोजिट विद्यालय चपकी का निरीक्षण किया और आर आर सी सेंटर का भी निरीक्षण किया और उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।मुख्य विकास अधिकारी के बभनी पहुंचने पर ब्लॉक परिसर में अफरा तफरी मच गई और प्रशासनिक कार्य में तेजी आने लगी लेकिन कुछ कार्यालयों में कर्मचारियों के अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताई।ब्लॉक परिसर में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया मनरेगा से संबंधित रिपोर्ट की जांच की ।इसके बाद इन आर एल एम कार्यालय का निरीक्षण किया वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली और रंगाई पुताई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।ब्लॉक परिसर में साफ सफाई को लेकर खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना और सहायक पंचायत विकास अधिकारी सतीश सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया बाल विकाश परियोजना कार्यालय में कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जाहिर किया।मुख्य विकास अधिकारी के बभनी अचानक आने से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App