सोनभद्र

आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आगाज

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वाधान में स्थानीय आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे पूर्व एआरपी अखिलेश देव पांडेय ने स्काउट ध्वज फहराकर शिविर की विधिवत शुरुआत की।मुख्य अतिथि अखिलेश देव पांडेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्काउटिंग के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रशिक्षण नहीं बल्कि युवाओं में चरित्र निर्माण आत्मनिर्भरता और सेवा भाव विकसित करने वाला एक सशक्त सामाजिक आंदोलन है।कैंपिंग और सामूहिक गतिविधियों से विद्यार्थियों का मानसिक शारीरिक और आध्यात्मिक विकास होता है।

यह प्रशिक्षण बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा और लीडरशिप जैसे हुनर सिखाकर समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनाता है।प्रशिक्षण के पहले दिन तहसील ट्रेनिंग काउंसलर दुद्धी शैलेंद्र कुमार मिश्र और गाइड कैप्टन सुनीता कुमारी ने बच्चों को बुनियादी कौशलों से रूबरू कराया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने स्काउट नियम और प्रतिज्ञा,प्रार्थना, झंडा गीत और झंडा फहराने की सही विधि सीखा।
विभिन्न प्रकार की स्काउट तालियां और दिशाओं का ज्ञान आपातकालीन स्थिति के लिए प्राथमिक चिकित्सा के गुर सीखे।विद्यालय के प्रधानाचार्य ताड़कनाथ दुबे ने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में सकारात्मक निखार आएगा। प्रशिक्षण का समापन आगामी बुधवार को विभिन्न सांस्कृतिक और विदाई कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।प्रथम दिन के प्रशिक्षण में बच्चों ने बेहद उत्साह और मनोयोग के साथ प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App