सोनभद्र

18 वर्षीय युवक ने फांसी पर लटककर दी जान, घर मे मचा कोहराम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा के चेतवा स्थित टोला महुअरिया में गुरुवार की रात एक 18 वर्षीय युवक ने किसी बात से नाराज हो कर घर से दो सौ मीटर दूर महुआ के पेड़ में फाँसी के फंदे से लटक कर जान देदी।ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार सुबह मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ शव को पेड़ से नीचे उतार कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज घटना की विस्तृत जांच पड़ताल में जुट गए।जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र राधे बियार उम्र लगभग 18 वर्ष रात में दादा और परिजनों के साथ खाना खा कर अपने कमरे में सोने चला गया था इसी बीच वह रात में ही नाइलॉन की रस्सी के सहारे घर से दो सौ मीटर दूर महुआ के पेड़ में फाँसी का फंदा बना कर कब लटक कर जान देदी किसी को पता नही चला।शुक्रवार सुबह जब कुछ युवकों और परिजनों ने पेड़ से लटकता एक शव देखा तो घर मे कोहराम मच गया चीखपुकार के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तत्काल पुलिस ने पहुच कर विधिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी । परिजनों ने बताया कि वह मौत को गले क्यों लगाया यह किसी को जानकारी नही है।इस बाबत एसएचओ नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक
Download App