सोनभद्र

म्योरपुर रेंजर ने अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर पकड़ा किया कारवाई

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजासरई गांव में स्थित नदी से म्योरपुर रेंज की टीम ने शुक्रवार को बभनी थाना क्षेत्र के राजासरई नदी में अवैध बालू खनन करते समय मौके से ट्रैक्टर पकड़ा और बन रेंज लेजाकर वहां स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने अवैध रूप से बालू की ढुलाई करते एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।यह कार्रवाई ग्रामीणों की सूचना पर की गई। वन विभाग की टीम ने राजासरई गांव के पास नदी तट पर ट्रैक्टर को बालू लोड करते हुए पकड़ा। इस घटना से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

शासन की सख्त हिदायतों और खनन विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद बालू माफिया खुलेआम नदी तटों से रेत निकालने में लगे हुए हैं। यह कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों, जिनमें राम नारायण, गोपाल, बाबू राम, मुन्नी देवी, दिनेश और फुलेश्वरी देवी शामिल हैं, ने बताया कि राजासरई नदी से दिन-रात ट्रैक्टरों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। उनकी कई बार शिकायत के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की।
सूचना मिलते ही म्योरपुर रेंज की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को म्योरपुर रेंज कार्यालय ले जाकर वन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। हालांकि, ट्रैक्टर के ड्राइवर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही है।

रेंजर म्योरपुर जबर सिंह ने पुष्टि की कि अवैध खनन करते समय एक ट्रैक्टर पकड़ा गया है और उसे सीज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इस पर नियमित निगरानी और कठोर कार्रवाई की जाए तो नदियों से हो रहे अवैध खनन पर रोक लग सकती है, क्योंकि इससे पर्यावरण और नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती
Download App