सोनभद्र

नगवां में मनाई गई महात्मा गांधी के शहादत दिवस

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के मौके पर क्षेत्र के नगवां गांव में आयोजित मेले एवं आदिवासी सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने किया। उन्होंने कहा कि गुमनाम सुराजियों को पहचान दिलाने के तमाम प्रयास किये जा रहे है। इसके पूर्व आदिवासी बाहुल्य गांव में बीते वर्ष स्थापित राष्ट्रपिता व गुमनाम सुराजियों की याद में लगाये गये स्तंभ की मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने में किसी भी हाल में पीछे नही रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए हमने हर आदिवासियों को आवास दिलाने का काम किया। जितना आदिवासी समाज का काम होना चाहिए किसी सरकार ने नही किया। विशिष्ट अतिथि श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि गुमनाम सुराजियों के परिजनों को सम्मान देने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। आदिवासियों के लिए मुख्यमंत्री ने तमाम योजनाओं के साथ काम करने का काम किया है। ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड समेत अन्य अतिथियों के साथ बकायदे पूजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बीते कई दशकों से गुमनाम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानीयों को इतिहास के पन्नो में दर्ज करवाने के लिए ग्राम स्वराज समिति के संयोजक महेशानन्द भाई की अगुवाई में करीब दो दशक से यहां मेला के साथ ही आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन कर शासन प्रशासन से प्रतिवर्ष दिवंगत हो चुके आदिवासी सुराजियों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है। समारोह के आयोजक महेशानन्द भाई ने आदिवासियों से अपने बच्चो को शिक्षित करने की अपील करते हुए स्मारह में आये सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इसके पूर्व मंच से गुमनाम सुराजियों के वर्तमान पीढ़ी एवं ग्राम स्वराज अभियान में लगे लोगों को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। आदिवासी महोत्सव के दौरान आयोजित मेले का ग्रामीणों ने खूब लुत्फ लिया। कार्यक्रम के समापन के दौरान गांधी जी के प्रतिमा के समीप दिप जलाया। इस मौके पर रामेश्वर रॉय, डा गौरव सिंह, तुषार सिंह एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन हरिकिशुन खरवार ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण
Download App