सोनभद्र

शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण

ओबरा/सोनभद्र (राकेश अग्रहरि/नीरज) शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में विद्यार्थियों के प्रशिक्षण में आग की सटीक पहचान होने से उससे सही बचाव में मदद मिलती है। यह बातें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई ओबरा के उप निरीक्षक अमित चतुर्वेदी ने बताई।
कहा कि आग लगने की घटनाओं में घबराहट और गलत तरीके से बुझाने का प्रयास जनहानि बढ़ा सकता है। आग के प्रकार की सही पहचान करके उपयुक्त अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है।
लकड़ी, कागज, कपड़ा, रबर और प्लास्टिक जैसी ठोस वस्तुओं से लगने वाली आग को ‘श्रेणी-ए’ की आग कहा जाता है। इसे पानी, फोम अथवा सूखे रासायनिक पाउडर से बुझाया जा सकता है। पेट्रोल, डीजल, पेंट और तेल जैसे ज्वलनशील तरल पदार्थों की ‘श्रेणी-बी’ आग पर पानी नहीं डालना चाहिए। इसके लिए फोम, कार्बन डाइऑक्साइड या सूखे रासायनिक पाउडर वाला यंत्र उपयोगी होता है।
एलपीजी, सीएनजी और अन्य ज्वलनशील गैसों से लगी ‘श्रेणी-सी’ आग में सबसे पहले गैस की आपूर्ति बंद करनी चाहिए। इसे सूखे रासायनिक पाउडर से नियंत्रित किया जाता है। मैग्नीशियम, सोडियम और पोटैशियम जैसी धातुओं की ‘श्रेणी-डी’ आग पर विशेष धातु-अग्निशामक पाउडर ही प्रयोग करना चाहिए।
बिजली के उपकरणों में लगी आग बुझाने से पहले मुख्य विद्युत आपूर्ति बंद करें। उस पर पानी डालना जानलेवा हो सकता है। कार्बन डाइऑक्साइड या सूखा रासायनिक पाउडर सुरक्षित विकल्प है। रसोई के तेल या घी की आग पर पानी न डालें; गैस बंद करके बर्तन को ढक्कन अथवा अग्निरोधी कंबल से ढक दें।
आग लगने पर तत्काल लोगों को सुरक्षित बाहर निकालें, अग्निशमन सेवा के आपात नंबर 101 या 112 पर सूचना दें और लिफ्ट का प्रयोग न करें। प्रत्येक विद्यालय, कार्यालय, प्रतिष्ठान और आवास में अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता और समय-समय पर अभ्यास जरूरी है।
प्रशिक्षण में प्रधान आरक्षक विवेकानंद सिंह, सुशील कुमार राव, आरक्षक अग्नि नितेश कुमार सिंह, दर्शनसलिंग, आरक्षक चालक अजीत सिंह काजला मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह, संचालन आचार्य प्रमोद चौबे ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती
Download App