गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।

बभनी (अजीत पाण्डेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन सोमवार को असनहर गांव में पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का कार्यक्रम विधि विधान के साथ शुरू हुआ ।असनहर गणेश पूजा समिति द्वारा गणेश पूजनोत्सव के पहले दिन 51 कलश के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें ब्रती महिलाओं और बच्चियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।गणेश पूजनोत्सव में कार्यक्रम के शुरुआत में आचार्य शिवेश द्विवेदी ने गणेश पूजा करने के उपरांत वरुण देव का आवाहन कर पूजन अर्चन कर शोभा यात्रा निकाली गई मुख्य यजमान कमलेश कुशवाहा और उनकी पत्नी कलावती देवी ने असनहर स्थित आदर्श तालाब पर पूजा करने के उपरांत कलश में जल भरकर महिलाओं और कन्याओं के सिर पर रखकर गाँव के अलग अलग रास्ते से होते हुए पूजा स्थल तक पहुंची और श्रद्धालुओं द्वारा गणेश जिनका जयकारा लगाते हुए गांव में भरम किया ।कलश यात्रा पूजा स्थल पर पहुंचने के बाद गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई जिसके साथ पूजन अर्चन का कार्यक्रम शुरू हुआ ।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बभनी पुलिस मौके पर मुस्तैद रही इस मौके पर गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष लाल केश कुशवाहा , कोषाध्यक्ष सूरज लाल ,मटुकधारी अनिल सोनी ,केशव दुबे ,रमेश कुशवाहा ,मुकेश कुशवाहा ,उमेश कुशवाहा , के साथ सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।



