सोनभद्र

सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत ।

बभनी (अजीत पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन सोमवार को हरितालिका तीज व्रत के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और अपने सुहाग की लंबी आयु के की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा वही कुंवारी कन्याओं ने मनचाहा वर पाने के लिए उपवास किया।इस अवसर पर जगह जगह पर पूजन अर्चन के लिए महिलाओं की सुबह से ही मंदिरों पर लंबी लाइन लगी रही ।सोमवार को तृतीया तिथि और चतुर्थी तिथि लगने से महिलाओं ने सुबह ही शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजन अर्चन किया और हरितालिका ब्रत की कथा सुनी ।व्रत रखने वाली महिलाओं सोलह श्रृंगार करके नए कपड़े पहन कर पूजा में बैठी रही

।तत्पश्चात व्रती महिलाओं ने माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना करते हुए सच्चे मन से पूजन अर्चन किया माता पार्वती को सुहाग का सामान चढ़ाया और परिवार की खुशहाली सुख शांति तथा पति की दीर्घायु के लिए मंगल कामना की ।इस दौरान आचार्य जी ने सभी व्रती महिलाओं को माता पार्वती की भगवान शिव के प्रति सच्ची सेवा और अटूट भक्ति की कथा सुनाई ।उन्होंने बताया कि माता पार्वती जी ने भगवान शिव को अपना मनचाहा वर पाने के लिए जंगलो में अन्न जल त्याग कर कठोर तप किया था और तभी से महिलाएं हरितालिका तीज व्रत रखने की परम्परा को बखूबी चलाते आ रहीं हैं आचार्य ने बताया कि हरितालिका तीज महिलाओं की आस्था ,त्याग ,समर्पण ,और सच्ची लगन का त्यौहार है इस व्रत को करने से विधि विधान से पूजा करने से माता पार्वती और भगवान शिव से सारी मनोकामनाएं प्राप्त होती हैं।इस अवसर पर ऋचा पांडेय , पुष्पा पांडेय ,सविता ,बुलबुल ,कुमकुम,रश्मि ,प्रियंका ,रिंकू ,वंदना सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर
Download App