सोनभद्र

डीएसपी प्रदीप सिंह चंदेल को सराहनीय सेवा के लिये मिला राष्ट्रपति पदक

सोनभद्र डीएसपी प्रदीप सिंह चंदेल को सराहनीय सेवा के लिये मिला राष्ट्रपति पदक।

प्रदीप सिंह चंदेल अपने व्यवहार कुशलता और सौम्य स्वभाव के कारण जाने जाते हैं। आम जनमानस में सौम्य स्वाभाव के अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार और वर्दी का खौफ आम जनता से मिटाकर निस्वार्थ सेवा से काम करने वाले प्रदीप सिंह चंदेल कम समय में जो शोहरत पायी है वो काबिलेतारीफ है।

प्रदीप सिंह चंदेल वर्तमान मे अम्बेडकरनगर मे क्षेत्राधिकारी हैं। इससे पहले सोनभद्र मे घोरावल, पिपरी,दुद्धी क्षेत्राधिकारी रह चुके है। गणतंत्र दिवस के अवसर पे प्रदीप सिंह चंदेल को कार्यकाल के दौरान सराहनीय सेवा करने के लिये राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। प्रदीप सिंह चंदेल 1998 बैच के है। प्रदीप सिंह चंदेल 25 से ज्यादा खूखार अपराधियो का एनकाउंटर कर चुके है। सतेन्द्र हरिजन का एनकाउंटर करने के लिये 2001 में इनको आइ जी जोन वाराणसी विक्रम सिंह और डी आई जी ने सम्मानित किया था।

इंसाफ पसन्द व सरल स्वाभाव के प्रदीप सिंह चंदेल कहते हैं के दुर्दांत अपराधियों का अंत करना और पीड़ित को न्याय के लिए अपराधियों को न्यायालय तक पहुचाना ही वर्दी पहनने का मुख्य मकसद है। इन्होंने अपने कार्यकाल में अपने विभाग के प्रति उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वहन किया है। प्रदीप सिंह चंदेल को राष्ट्रपति पदक मिलने के बाद लोगो का बधाइयाँ देने का सिलसिला जारी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App