सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

प्रेम संबंध को पंचायत के बाद मिला था विवाह का रूप
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडीहरा गांव में शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डडीहरा गांव निवासी सुषमा (पुत्री विजय यादव) का गांव के ही स्वजातीय युवक नीरज से प्रेम संबंध था। नवंबर माह में दोनों घर से चले गए थे। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों को खोजकर वापस गांव लाया और पंचायत के बाद 30 नवंबर 2025 को दोनों का विवाह करा दिया गया।
बताया जा रहा है कि विवाह के बाद तीन माह के दौरान दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ और मामला पंचायत तक भी पहुंचा। शनिवार रात सुषमा का शव ससुराल से करीब 200 मीटर दूर उसके पिता के प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित एक कटहल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
मृतका के पिता विजय यादव का आरोप है कि नीरज और उसके माता-पिता द्वारा उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। कई बार पंचायत कर दोनों पक्षों को समझाया गया, लेकिन ससुराल पक्ष दहेज के लालच में उनकी पुत्री की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहा है।
सूचना मिलने पर एसआई अनंत राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तहसीलदार दुद्धी की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राम दरस राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App