सोनभद्र

सिंगरौली में मिट्टी की खदान धंसी, दो बालिकाओं समेत तीन की मौत

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोनभद्र की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जियावान थाना क्षेत्र अंतर्गत कूंदवार पुलिस चौकी इलाके में घरेलू उपयोग के लिए छुही व सफेद मिट्टी खोदने के दौरान अचानक मिट्टी की छोटी खदान धंस गई। इस हादसे में दो बालिकाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अलग-अलग गांवों से महिलाएं और किशोरियां छुही मिट्टी लेने मौके पर पहुंची थीं। महिलाएं छोटी खुरपी से मिट्टी निकाल रही थीं, तभी अचानक ऊपर की मिट्टी भरभराकर धंस गई और दो बालिकाओं समेत पांच महिलाएं उसमें दब गईं। चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोग और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में 10 वर्षीय प्रीति सिंह पुत्री मान सिंह, 16 वर्षीय बसंती पुत्री तिलकधारी निवासी ग्राम हरहवा तथा 50 वर्षीय फूलमती यादव पुत्री राममिलन यादव निवासी बंधा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 50 वर्षीय कौशल्या सिंह पत्नी ज्ञान सिंह गोंड़ निवासी ग्राम परसोहर तथा 45 वर्षीय सकमुनी सिंह पुत्री जगभवन सिंह निवासी चंद्रेह को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है। जियावान थाना प्रभारी रोशनी कुर्मी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। सभी महिलाएं मिट्टी निकाल रही थीं, तभी अचानक खदान धंस गई। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव
Download App