सोनभद्र

नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में युवक को भेजा जेल।

बभनी (अजीत पाण्डेय)बभनी थाना क्षेत्र में एक गांव की नाबालिक लड़की को बहका कर फुसलाकर भागने के आरोप में बभनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।और बभनी पुलिस ने लड़की बरामद कर लिया लेकिन परिजनों का आरोप है कि बभनी पुलिस उनकी लड़की से नहीं मिलने दी और लड़के वाले जबरदस्ती मंदिर में शादी कर ली ।यह घटना फरवरी महीने के 4 तारीख को बताई जा रही है।की बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की लड़की को गांव के ही लड़का बहला फुसलाकर भगा ले गया इसमें गांव के ही एक पड़ोसी ने साथ दिया।पिता ने इसकी शिकायत 8 फरवरी को बभनी थाना में लिखित तौर पर दी थी ।जिस पर बभनी पुलिस ने 8 फरवरी को अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।एक हफ्ते बीत जाने के बाद लड़की का पिता पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से भी शिकायत की ।जिस पर लड़की को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया गया ।बभनी पुलिस ने मंगलवार को लड़की को बरामद कर लिया ।लड़की के पिता ने बताया कि मेरी लड़की कक्षा 10 में पढ़ती है और पुलिस जब लड़की को बरामद की तो परिजनों को लड़की से मिलने नहीं दिया और लड़के के माता पिता भाई सब मिलकर दबाव बनाकर मंदिर में मेरी लड़कीबकी शादी करा दी । इस कारण मेरी लड़की कक्षा 10 की परीक्षा नहीं दे सकी ।लड़की के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है।बभनी पुलिस ने लड़की को बहका फुसलाकर भगाने के आरोप में पवन कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी घघरी के विरुद्ध धारा 137(2) के तहत गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि इस मामले में लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने पर सुसंगत धारा बढ़ा कर करवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App