सोनभद्र

बभनी में नोडल शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

—- वंडर बॉक्स आधारित दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ, प्री-प्राइमरी शिक्षा होगा

बभनी(अजीत पाण्डेय) बभनी शिक्षा क्षेत्र में गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) बभनी में परिषदीय विद्यालयों के नोडल शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए दो दिवसीय वंडर बॉक्स आधारित प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय और बाल विकास विभाग की मुख्य सेविका चमेली देवी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

यह प्रशिक्षण प्री-प्राइमरी शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इसमें ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं द्वारा नोडल शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को वंडर बॉक्स के प्रभावी उपयोग के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि वंडर बॉक्स में 3 से 6 वर्ष के बच्चों की शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की शिक्षण सामग्रियां शामिल हैं। इनमें खिलौने, पहेलियाँ और चित्रात्मक किताबें होती हैं, जो बच्चों के कौशल विकास में सहायक हैं। यूनिसेफ के सहयोग से विकसित इस शिक्षण सामग्री का उपयोग बच्चों के संज्ञानात्मक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य 3-6 वर्ष के बच्चों की शिक्षा को आकर्षक बनाना और निपुण भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करना है। यह पहल सक्षम आंगनबाड़ी योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक
बनाने और शिक्षा को मजबूत करने की सरकारी कोशिशों का हिस्सा है।

इस दो दिवसीय कार्यशाला में भानू प्रताप सिंह, विष्णु दयाल यादव, एआरपी अमित कुमार और चंद्रशेखर सिंह ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। प्रशिक्षण में नोडल शिक्षक आनंद कुमार सिंह, लाल बहादुर, दिनेश सिंह, निशि दुबे, प्रवीण कुरील और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एना युसुफ, शारदा देवी, सीता देवी, चंद्र लेखा सहित सभी 55 को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों के नोडल शिक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App