सोनभद्र

बीआरसी कोन में ब्लाक स्तरीय शिक्षा संगोष्ठी सम्पन्न उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) विकास खंड कोन के बीआरसी परिसर में ब्लाक स्तरीय शिक्षा संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक के समस्त शिक्षक, ग्राम प्रधान एवं एसएमसी अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। इस दौरान बेसिक शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार की गई।
कार्यक्रम के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने उपस्थित शिक्षकों व ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास खंड कोन दुरूह क्षेत्र और सीमित संसाधनों वाला क्षेत्र है। शिक्षकों की कमी के बावजूद सभी के सहयोग से बेसिक शिक्षा की रैंकिंग में विकास खंड कोन को पिछले सितंबर माह से लगातार जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हो रहा है, जिसका श्रेय शिक्षकों व शिक्षामित्रों के परिश्रम को जाता है। उन्होंने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी से निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया। साथ ही नए सत्र से शिक्षकों और बच्चों में शिक्षा के प्रति प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराने तथा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित करने की बात कही।
संगोष्ठी के दौरान शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 शिक्षक व शिक्षामित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मु. फिरोज, रविन्द्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, दिवाकर कन्नौजिया, मुकेश कुमार वैश्य, धीरज त्रिपाठी, जान कुमारी, जितेंद्र कुमार, रामप्रसाद, प्रमोद पाल, दयाशंकर, संकुल शिक्षक सत्यप्रकाश, दीपमणि त्रिपाठी, अविनाश कुमार, रविशंकर मौर्य, रामेश्वर प्रसाद, एआरपी दिलीप कुमार चौरसिया, नीलमणि मिश्रा व योगेश सिंह शामिल रहे।
ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षकों और ग्राम प्रधानों के आपसी सामंजस्य तथा खंड शिक्षा अधिकारी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि सितंबर माह से विकास खंड कोन लगातार जिले में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने सभी से मिलकर आगामी सत्र में बेसिक शिक्षा को और बेहतर बनाने की अपील की।
इस दौरान करईल गांव के प्रधान शोभनाथ गुप्ता ने अपने गांव के महुरांव टोले पर एक उच्च प्राथमिक विद्यालय खोलने तथा विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग बेसिक शिक्षा विभाग से की।
उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा, प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल, प्रधान राजेश्वर निषाद, विदेश निषाद, कमलेश कुमार, शारदा पासवान समेत ब्लॉक के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App