सोनभद्र

अनपरा परासी की महिला भारी मात्रा मे गाजा स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) अनपरा परासी की महिला भारी मात्रा मे गाजा स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजेश राय के निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 40/2026 धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्ता मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर, हाल पता पूर्वी परासी अनपरा को गिरफ्तार कर मा न्यायालय भेज भेज दिया गया है।

बरामदगी का विवरण
01 बोरी में 10 पैकेट में कुल *10 किग्रा 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
परिवहन में प्रयुक्त एक अदद डीजायर कार संख्या UP64AV3973
जामा तलाशी से 02 अदद मोबाइल फोन

पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने बताया कि वह एवं *सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू जल्दी अमीर बनने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते थे।* सुरेन्द्र यादव द्वारा ही उसे तथा लल्लन रवानी को गांजा देकर अनपरा पहुँचाने के लिए कहा गया था। अनपरा पहुँचने के बाद यह गांजा किसी अज्ञात व्यक्ति को देना था। गांजा पहुँचाने के एवज में उन्हें काफी धनराशि मिलती थी। इसी अवैध कमाई से अभियुक्त लल्लन कुमार रवानी द्वारा बरामद डीजायर कार खरीदी गई थी।

फरार आरोपी का विवरण
1. लल्लन रवानी पुत्र मोहन कुमार रवानी निवासी महुली जरहा म्योरपुर
2. सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू पुत्र बुधराम यादव निवासी अंजानी बीजपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. रामदरश राम थानाध्यक्ष म्योरपुर, सोनभद्र।
2.एसआई गुलाब सोनकर थाना म्योरपुर, सोनभद्र।
3. म हे का संगीता पाठक थाना म्योरपुर, सोनभद्र।
4. का शिवेन्द्र प्रताप सिंह थाना म्योरपुर, सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App