सोनभद्र

म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू

कंप्यूटर, सिलाई, ब्यूटीशियन सहित किसानों को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा म्योरपुर में निशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। फाउंडेशन की ओर से कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण और ब्यूटीशियन कोर्स के साथ-साथ किसानों के लिए भी विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए बैच में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
केंद्र के मोबिलाइजर प्रमुख बुद्धिनारायण ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर लड़कियों और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक और उपयोगी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कंप्यूटर प्रशिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी के साथ-साथ फंडामेंटल, ऑपरेटिंग सिस्टम, नोटपैड, वर्डपैड, एमएस ऑफिस और इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा टैली, एमएस वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट जैसे महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर का भी प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे प्रशिक्षु आगे चलकर कार्यालयी कार्यों में दक्ष बन सकें।
सिलाई प्रशिक्षिका मीनाक्षी यादव ने बताया कि प्रशिक्षण में पेपर कटिंग, कपड़ा कटिंग, हाथ से सिलाई और मशीन सिलाई सहित विभिन्न प्रकार के वस्त्र तैयार करने की विधि सिखाई जाती है। इसमें बेबी फ्रॉक, अम्ब्रेला फ्रॉक, कुर्ती, स्कर्ट और कुर्ता-सलवार आदि तैयार करने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे महिलाएं और युवतियां घर बैठे भी स्वरोजगार शुरू कर सकें।
इसी के साथ ब्यूटीशियन कोर्स के माध्यम से सौंदर्य और मेकअप से जुड़ी बुनियादी से लेकर उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा किसानों को आधुनिक खेती और कृषि से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी देने के लिए किसान प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है।
मोबिलाइजर प्रमुख बुद्धिनारायण ने क्षेत्र के इच्छुक युवक-युवतियों और महिलाओं से अपील की है कि वे इस निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए बैच में प्रवेश लेकर अपने भविष्य को संवारें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू अनपरा परासी की महिला भारी मात्रा मे गाजा स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार बीआरसी कोन में ब्लाक स्तरीय शिक्षा संगोष्ठी सम्पन्न उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान बभनी में नोडल शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में युवक को भेजा जेल। सपा लेकर भाजपा में आ जाएं अखिलेश - विधायक भूपेश चौबे का पलटवार, बोले आफर देकर मुख्यमंत्री नही बनते अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App