सोनभद्र

एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला


म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा म्योरपुर में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। फाउंडेशन की ओर से कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण और ब्यूटीशियन कोर्स के साथ-साथ किसानों के लिए भी विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए बैच में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। केंद्र के मोबिलाइजर प्रमुख बुद्धिनारायण ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर लड़कियों और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक और उपयोगी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कंप्यूटर प्रशिक्षण दे रहे उमेश कुमार ने बताया कि कंप्यूटर प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों को कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी के साथ-साथ फंडामेंटल, ऑपरेटिंग सिस्टम, नोटपैड, वर्डपैड, एमएस ऑफिस, इंटरनेट उपयोग आदि की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा टैली, एमएस वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट जैसे महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर का भी प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे प्रशिक्षु आगे चलकर कार्यालयी कार्यों में दक्ष बन सकें। सिलाई प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षिका मीनाक्षी यादव ने बताया कि प्रशिक्षार्थियों को पेपर कटिंग, कपड़ा कटिंग, हाथ से सिलाई, मशीन सिलाई सहित विभिन्न प्रकार के वस्त्र तैयार करने की विधि सिखाई जाती है। इसमें बेबी फ्रॉक, अम्ब्रेला फ्रॉक, कुर्ती, स्कर्ट, कुर्ता-सलवार आदि पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे महिलाएं और युवतियां घर बैठे भी स्वरोजगार शुरू कर सकें।इसी के साथ ब्यूटीशियन कोर्स के माध्यम से सौंदर्य और मेकअप से जुड़ी बुनियादी से लेकर उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा किसानों को आधुनिक खेती और कृषि से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी देने के लिए किसान प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाता है। बुद्धिनारायण ने क्षेत्र के इच्छुक युवक-युवतियों और महिलाओं से अपील की है कि वे इस निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए बैच में प्रवेश लेकर अपने भविष्य को संवारें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनिल यादव पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी की हुई 5वीं बार ताजपोशी, सचिव बने अंजनी सिंह निर्वाचित तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर रनटोला के जंगल में भीषण आग, पेड़-पौधे जलकर नष्ट, जीव-जंतु पलायन को मजबूर सोनभद्र मे बीजेपी को झटका बूथ अध्यक्ष उमेश चौबे का इस्तीफा जिलाध्यक्ष पर अमर्यादित व्यवहार का आरोप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव का अवैध बालू खननकर्ताओ ने दुर्व्यवहार कर स्कार्पियो वाहन का निका... मारकुडी घाटी के टैंकर हादसे मे इलाज के दौरान चालक की मौत मारकुंडी घाटी मे तारकोल लदा टैंकर खाई मे गिरी
Download App