सोनभद्र

आईएएस बना दवा व्यवसाई का बेटा, डीएवी रिहन्द का पूर्व छात्र

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) स्थानीय बीजपुर बाजार निवासी एक दवा व्यवसाई बेटे सौरभ गुप्ता देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी 2026 को क्रैक कर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर दिया है। पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सौरभ गुप्ता डीएवी रिहन्द का पूर्व छात्र हैं जिससे पूरे विद्यालय में खुशी की लहर हैं। सौरभ गुप्ता के माता पिता के साथ साथ पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है। यह सफलता सौरभ गुप्ता के कठिन परिश्रम, संकल्प तथा विद्यालय द्वारा दिए गए संस्कार का परिणाम है। सौरभ के पिता रामजी गुप्ता दवा व्यवसायी के साथ-साथ प्रसिद्ध समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। उनकी मां श्रीमती गिरिजा देवी कुशल गृहणी है।

सौरभ के बड़े भाई आशुतोष और शुभम दवा व्यवसाय के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। सौरभ बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का रहा है। दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में सौरभ ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मूल रूप से बलिया के खानपुर के रहने वाले सौरभ के पिता ने
बताया कि सौरभ बचपन से ही पढ़ने के प्रति ज्यादा ध्यान देता था।
प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि सौरभ ने प्रथम प्रयास में ही आईआईटी एडवांस पास कर आईआईटी पटना से इंजीनियरिंग करने के उपरांत ‘एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड’ में जेई एटीसी के पद पर तैनात हैं। सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अनन्त मोहन ने बताया कि सौरभ को प्रशासनिक सेवा के माध्यम से देश और समाज के लिए कुछ विशेष करने की चाहत बचपन से रही है। उन्होंने बताया कि सौरभ ने साबित कर दिया कि डीएवी स्कूल संस्कार युक्त उच्च कोटि की शिक्षा देने वाली संस्था है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ आर के झा, विजय तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, डी सी शुक्ला, एस पी तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव के साथ सभी शिक्षकों ने सौरभ गुप्ता को ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सौरभ प्रशासनिक सेवा में जाकर देश, समाज और मानवता के लिए उत्कृष्ट कार्य करेगा। प्राचार्य राजकुमार ने सौरभ को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App