सोनभद्र

टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) आईसीसी टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल को देखते हुए रविवार को बिजली निर्बाध रूप से रखने के लिए निर्देश जारी किया गया है।पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों को मैच के दौरान किसी भी प्रकार रोस्टरिंग और शड डाउन न देने को कहा गया है।विद्युत उपकेंद्र बभनी के अवर अभियंता महेश कुमार ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया है कि मैच शुरू होने से पूर्व ही क्षेत्र में आवश्यक रूप से पूरी तैयारी कर ले ताकि मैच के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो ।उन्होंने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मुख्य अभियंता वितरण वाराणसी प्रयागराज गोरखपुर के अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है कि रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी -20 मैच खेला जाना है और अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिया गया है कि मैच शुरू होने के बाद किसी भी प्रकार की विद्युत व्यवस्था में बाधा न आए ।विभाग का मानना है कि विद्युत व्यवस्था में व्यवधान आने पर कानूनी बाधा समस्या खड़ी हो सकती है ।मुख्य अभियंता ने अपने अधीन सभी खंडों को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए हैं।अवर अभियंता द्वारा इस सूचना को व्यापक प्रचार प्रसार के द्वारा कर्मचारियों को पहले से ही आवश्यक रूप से तैयारी करने को कहा गया है।ताकि उपभोक्ता बिना किसी परेशानी से फाइनल मैच का आनंद लें सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App