सोनभद्र

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के अवसर पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य अभियंता (तकनीकी) के कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि रविवार को होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले को देखते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखना आवश्यक है।
निर्देश में कहा गया है कि किसी भी प्रकार की बिजली बाधित होने की स्थिति में कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कोन विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता गजेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए कर्मचारियों को सतर्क रहने और आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App