सोनभद्र

रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुद्धी,सोनभद्र(मदन मोहन तिवारी )

स्थानीय महिला थाना परिसर में शनिवार को रामनवमी व ईद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि ने रामनवमी पर्व की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं अलविदा जुमा की नमाज व ईद पर्व के कार्यक्रम की पूरी जानकारी अधिवक्ता सैफुल्लाह अंसारी ने दिया। दोनों समुदाय के नेतृत्वकर्ताओं से त्यौहार की पूरी जानकारी लेने के बाद सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि दोनों समुदाय आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं। एक दूसरे के त्योहार में सहयोग करने के लिए मानवीय आधार पर कदम बढ़ाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परंपरागत तरीके से चले आ रहे त्योहार के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।पर्व में निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए लोगों से अमन चैन के माहौल में त्यौहार मनाने की अपील किया।
कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। किसी भी दशा में नई परंपराओं को शुरू करने की इजाजत किसी पक्ष को नही होगी। उन्होंने सभीजनों से सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए, त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। चेयरमैन कमलेश मोहन ने त्यौहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने की अपील करते हुए, नगर में साफ सफाई, पेयजल एवं स्ट्रीट लाइट की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डॉ लवकुश प्रजापति, सुरेंद्र अग्रहरि, रविन्द्र जायसवाल, रामलीला कमेटी महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, जय बजरंग अखाड़ा समिति के महामंत्री दीपक शाह, राजकुमार अग्रहरि,कमलेश सिंह कमल, कमल कानू, फतेह मुहम्मद,तालिब अंसारी, सभासद मोनू सिंह, सेराज खाँ, निमियाडीह प्रधान इफ्तेखार अंसारी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल आज भी दूषित पानी पीने को मजबूर 500 ग्रामीण हर घर नल योजना नही पहुची बेलहत्थी के बड़वान के टोले तक एनटीपीसी रिहंद में 15 दिवसीय कार्यशाला का समापन, टाउनशिप की महिलाओं और बच्चों ने लिया भाग
Download App