सोनभद्र

हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान

मारकुंडी,सोनभद्र।( ओम प्रकाश गुप्ता )हिन्दी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती अलका केशरी, पत्नी श्री अनिल केशरी को काशी हिन्दी विद्यापीठ की ओर से प्रतिष्ठित ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान प्रदान किया गया है।
यह सम्मान उन्हें हिन्दी सेवा, सारस्वत साधना एवं कला क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों तथा शोध एवं सेवाकार्य के आधार पर प्रदान किया गया। विद्यापीठ की ओर से जारी सम्मान-पत्र में उनके कार्यों एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को सम्मान का आधार बताया गया है।‘विद्या-वाचस्पति’ सम्मान प्राप्त होने पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने श्रीमती अलका केशरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि हिन्दी भाषा एवं साहित्य के प्रति समर्पण को मिला यह सम्मान क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।सम्मान-पत्र पर विद्यापीठ के कुलाधिपति, कुलपति एवं कुल सचिव द्वारा सयुंक्त रूप से दिया गया है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहे आरंगपानी-चैरी के ग्रामीण, 112 और 108 तक नहीं लगता फोन बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा...
Download App