पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वाहनो का किया सघन चेकिंग

अनपरा/सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वाहनो का किया सघन चेकिंग।पुलिस अधीक्षक अनपरा थाना पहुचने पर पुलिस बल द्वारा सलामी दिया गया जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्रहण किया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय, बैरक, मेस, मिशन शक्ति कक्ष एवं थाना परिसर में खड़े वाहनो का निरीक्षण किया गया। बैरक एवं मेस में साफ सफाई, पुलिसकर्मियों के रहने एवं भोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। थाना परिसर में खड़े वाहनों की स्थिति एवं उनके रख रखाव के संबंध मे जानकारी लिया गया आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति कक्ष का निरीक्षण करते हुए महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने तथा महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महिला एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन सेवाओं एवं सुरक्षा संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों एवं रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया तथा लंबित विवेचनाओं, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की जानकारी लिया गया।
पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियों को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ साथ क्षेत्र मे नियमित गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियो वाहनो का सतर्कता से चेकिंग करने के निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए जनसुनवाई एवं शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। साथ ही क्षेत्र मे कानून व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक ने रेनुसागर चौकी का निरीक्षण किया। चौकी परिसर की साफ सफाई पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने अपने दायित्वो का पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी एमपी बार्डर दुल्लापाथर पहुंचकर सीमा सुरक्षा एवं पुलिस चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग कराई गई तथा आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी की गई।पुलिस अधीक्षक द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। सीमा के माध्यम से होने वाले अवैध आवागमन, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु प्रभावी चेकिंग एवं निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि अंतर्राज्यीय सीमा से आवागमन करने वाले संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। पड़ोसी राज्य की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण एवं बार्डर चेकिंग के दौरान पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय एवं अनपरा थाना पुलिस बल मौजूद रहा।




