सोनभद्र

ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता

अनपरा/सोनभद्र 38 वें सोनभद्र स्थापना दिवस के अवसर पर ऊर्जाचल कप टी 20 लैदर क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन के पहले मैच में एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली ने अनपरा परियोजना को 6 विकेट से हरा दिया। अनपरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 185 रन बनाये जिसमें विश्वजीत सिंह ने शानदार शतक लगाते हुए 105 रन बनाये जवाब में सिंगरौली ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 186 रन बना लिए जिसमें साहिल जायसवाल ने नाबाद 60 व राहुल ने नाबाद 60 रन बनाये। मैन आफ द मैच अधिवक्ता अरुण कुमार पांडेय द्वारा साहिल जायसवाल को दिया गया। दूसरे मैच में रोमांचक मुकाबले में निगाही ने आरसीसी रेनुसागर को 2 रनों से हराया जिसमें निगाही पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवरों में 109 रनों पर सिमट गई निगाही की तरफ से चंद्र प्रकाश ने 26 रन बनाए, आरसीसी रेनुसागर के तरफ से अनिल, जितेंद्र, सनी,आलोक ने 2-2 विकेट लिए जवाब में आरसीसी रेनुसागर 107 रनों पर सिमट गई जिसमें सतेंद्र, विजय ने 25-25 रन बनाए निगाही के तरफ से बी.किरण कुमार ने 5 विकेट, राकेश चंदेल ने अपने ओवर में अंतिम 3 विकेट लेकर टीम को विजयी कराया । बी.किरण कुमार को मैन आफ द मैच दिया गया । शनिवार को पहला मैच निगाही बनाम शक्तिनगर एवं दूसरा मैच एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली बनाम ब्रदर्स एकादश रेनुसागर से खेला जाएगा ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में कच्ची मकान में लगी आग सामान जलकर हुई राख अज्ञात वाहन से टकराई टैंपो चालक की मौत, तीन घायल रिफर कार अनियंत्रित होकर पलटा तीन की मौत चार घायल अनियंत्रित बोलेरो महुआ के पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन पुलिस ने अवैध बीयर के साथ वाहन सहित तस्कर को किया गिरफ्तार अनपरा क्रिकेट एकेडमी के 11 वें स्थापना दिवस पर अनपरा के क्रिकेटरों को किया गया सम्मानित यूपी बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट में महिमा कुमारी 86.8% और हाई स्कूल में दिव्या ने 89.8% पाकर रही अव... संदीप मिश्रा गरजे कहा सरकार को किसान नही भाता इसलिए मोर्चा बाट रहा किसानो को छाता होमगार्ड्स लिखित परीक्षा 2025 सोनभद्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
Download App