सोनभद्र

कोन अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन विकासखंड क्षेत्र के कोन स्थित सरकारी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग को लेकर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
इस संबंध में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल द्वारा पूर्व में संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा चुका है, जिसके बाद दो डाक्टरों की नियुक्ति तो हुई है, लेकिन वे नियमित रूप से नहीं बैठते। हालांकि अभी भी महिला रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए लगभग 70 किलोमीटर दूर राबर्ट्सगंज जाना पड़ रहा है।
इसके साथ ही अस्पताल में जांच की पर्याप्त सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। यहां अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे जैसी जरूरी जांच मशीनें नहीं होने से मरीजों को बाहर निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खरौंधी के टोला घघिया में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि लगभग दो लाख आबादी वाले क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों और जांच सुविधाओं की कमी गंभीर समस्या है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान सत्यनारायण पटेल, अरुण कन्नौजिया, अनिल खरवार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में संतोष कनौजिया (प्रदेश उपाध्यक्ष), विकास कुमार गौड़ (प्रदेश सचिव) और अजय पटेल (जिला उपाध्यक्ष) भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App