सोनभद्र

कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

बभनी /सोनभद्र(अजीत पांडेय)

स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोंगा में सोमवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं से पानी भरने गए एक 36 वर्षीय युवक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोंगा निवासी भैरवनाथ (36 वर्ष), पुत्र श्री राम प्रसाद खरवार, सोमवार की रात करीब 9:00 बजे घर के पास स्थित कुएं से पानी भरने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा। कुआं गहरा होने और पानी अधिक होने के कारण युवक की डूबकर मौत हो गई।मृतक के पिता राम प्रसाद खरवार ने बभनी थाने में लिखित सूचना देकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूद्धी भेज दिया है।वही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की मृतक के पिता की सुचना पर शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में कच्ची मकान में लगी आग सामान जलकर हुई राख अज्ञात वाहन से टकराई टैंपो चालक की मौत, तीन घायल रिफर कार अनियंत्रित होकर पलटा तीन की मौत चार घायल अनियंत्रित बोलेरो महुआ के पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन पुलिस ने अवैध बीयर के साथ वाहन सहित तस्कर को किया गिरफ्तार अनपरा क्रिकेट एकेडमी के 11 वें स्थापना दिवस पर अनपरा के क्रिकेटरों को किया गया सम्मानित यूपी बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट में महिमा कुमारी 86.8% और हाई स्कूल में दिव्या ने 89.8% पाकर रही अव... संदीप मिश्रा गरजे कहा सरकार को किसान नही भाता इसलिए मोर्चा बाट रहा किसानो को छाता होमगार्ड्स लिखित परीक्षा 2025 सोनभद्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
Download App