सोनभद्र

अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला

अनपरा/सोनभद्र अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला। अनपरा क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु डीजे की धुन पर झूमते और थिरकते नजर आए। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारो से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

जुलूस में भगवान हनुमान, मां काली राधा कृष्ण,भगवान शंकर, औघड़ भूत प्रेत,राधा रानी,भगवान कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए अनपरा बाजार मार्ग के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।इस झांकी जुलुस में महिलाओं युवाओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जो डीजे की धुन पर नाचते-गाते जुलूस के साथ आगे बढ़ते रहे। महावीर चौराहा पर कलाकारों डमरू बादक अखाड़ों के कलाकारों ने भी अपने पारंपरिक करतब दिखाकर प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाबीर शोभायात्रा के दौरान जगह जगह स्वागत मंच,जलपान,शरबत बनाए गए थे जहां सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और महावीर शोभायात्रा की केन्द्रीय कमेटी अनपरा द्वारा जलपान,भोजन की व्यवस्था कराया गया था।

इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता,आर डी सिंह,जगदीश बैसवार,अभिषेक विश्वकर्मा ,हरदेव सिंह,बाके सिंह,आशीष मिश्रा,राजेश गुप्ता, प्रमोद शुक्ला, प्रभाशंकर ,मनीष श्रीवास्तव, कृष्णा सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुद्धी एसडीएम निखिल यादव,पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय, दुद्धी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय,अनपरा एसएचओ सत्येंद्र राय, हाथीनाला एसएचओ नागेश सिंह,पिपरी एसएचओ, बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश सिंह, विंडमगंज थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, बीना चौकी इंचार्ज अजय श्रीवास्तव, रेनुसागर चौकी इंचार्ज ब्रजेश दुबे मौजूद थे।

अनपरा का महावीरी शोभायात्रा में क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक माना जाता है, जिसे देखने के लिए भाग लेने के लिए हर वर्ष हजारों लोग उत्साह के साथ शामिल होते हैं। कार्यक्रम मे नगर पंचायत अनपरा द्वारा साफ सफाई ,लाइट,पेय जल का सुविधा था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App