सोनभद्र

राबर्ट्सगंज में विप्र समागम सहभोज कार्यक्रम, ब्राह्मण समाज की एकजुटता का दिखा संदेश

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में विप्र समागम सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा करना तथा भविष्य की रणनीति तय करना रहा।
आयोजकों और वक्ताओं ने कहा कि हाल के वर्षों में ब्राह्मण समुदाय को विभिन्न स्तरों पर कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे समाज में असंतोष बढ़ा है। इसी के विरोध में यह समागम आयोजित किया गया, ताकि समाज के लोग एक मंच पर आकर आपसी विचार-विमर्श कर सकें और परिस्थितियों से निपटने के उपाय खोज सकें। समारोह में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि ब्राह्मण समाज अब अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा को लेकर सजग है।वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जो भी राजनीतिक दल या सत्ता ब्राह्मण समाज के हितों की सुरक्षा करेगा, समाज उसके साथ खड़ा रहेगा, जबकि जो ताकतें समुदाय को हाशिये पर धकेलने का प्रयास करेंगी, उनका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। आयोजकों ने इसे समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Download App