सोनभद्र

आरटीओ कार्यालय मे तैनात प्रधान सहायक पर भष्टाचार का आरोप, कहा बिना सुविधा शुल्क के नही होता कोई कार्य

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश सरकार एंव आयुक्त विन्ध्याचल मंडल मिर्जापुर समेत जिम्मेदार परिवहन विभाग के हुक्मरानो को पत्र लिखकर परिवहन अधिकारी प्रशासन मिर्जापुर कार्यालय मे कार्यरत प्रधान सहायक, जियालाल पर भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार करने का गंभीर आरोप लगाए है। कमल किशोर सिंह का कहना है की इनके द्वारा विना घूस लिए कोई कार्य नही करते है। बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य करने पर मोटर मालिकों को प्रताड़ित किया जाता है तथा उनकी फाइल को फेंक कर उनका अनादर किया जाता है। जियालाल द्वारा मोटर मालिक का कार्य तब तक नहीं किया जाता है जब तक कि मोटर मालिक के द्वारा सुविधा शुल्क प्राप्त न हो जाय। वही अन्य वाहन संचालको ने बताया की जियालाल द्वारा परमिट समेत अन्य कार्यो मे 1500 से 2000 रूपये सुविधा शुल्क रूपये लेने पर ही कार्य करते है।तय राशी नही देने पर वह कार्यो को लटका कर रखते है। जियालाल के द्वारा जन प्रतिनिधियों की बातों का भी अनादार किया जाता है। इन्हें सिर्फ पैसे की भाषा समझ आती है। इनकी शिकायत दूरभाष के माध्यम से परिवहन अधिकारी मिर्जापुर एवं उप परिवहन आयुक्त वाराणसी से की गयी फिर भी इनके अन्दर कोई सुधार नहीं है। उन्होने बताया की भष्टाचार से अर्जित उनके नामी बेनामी संपत्तियों की जांच भी किया जाना जनहित मे अत्यंत जरूरी हो गया है। उन्होने पत्र लिखकर भष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कराकर ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी के विरूद्ध कठोर से कठोर कारवाई करने की मांग किया है ताकि परिवहन विभाग मे अन्य कर्मचारियों के लिए एक मिशाल बन जाय और कोई भी कर्मचारी इस प्रकार का कार्य करने की साहस न कर सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App