सोनभद्र

माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज की परासी, ब्रह्मनगर एवं जमगाई शाखाओं में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया गया। मुख्य समारोह में विद्यालय के प्रबंधक श्री रमाशंकर दुबे ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्रगौरव के वातावरण से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर क्लस्टर प्रधानाचार्य श्रवण कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव, हिन्दी माध्यम के प्रधानाचार्य उमाकांत शुक्ल एवं प्रधानाचार्य विजय द्विवेदी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने ‘सत्-सत् नमन भारत भूमि को’, ‘सलाम उन शहीदों को’, ‘तुम ही मेरी मंदिर’ एवं ‘राम जी से पूछे’ जैसी भावपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ हिन्दी एवं अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। वहीं जूनियर विंग के विद्यार्थियों ने ‘माटी पुकारे है’ एवं ‘फ्यूचर ऑफ इंडिया’ जैसी प्रस्तुतियों, हिन्दी-अंग्रेजी भाषण एवं देशभक्ति कविताओं से सभी का मन मोह लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक रमाशंकर दुबे, क्लस्टर प्रधानाचार्य श्रवण कुमार पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा तथा देश की एकता-अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि देश का उज्ज्वल भविष्य विद्यार्थियों की मेहनत, संस्कार, शिक्षा और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना पर निर्भर करता है।
समारोह में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। सभी शाखाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Download App