हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वाधीनता दिवस।

मारकुंडी,सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता) जय ज्योति इंटर कॉलेज में गुरमा मे हर्षोल्लास के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डी एन मिश्र ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत अनुष्का,लक्ष्मी, आकांक्षा,संध्या और सुमन ने “देश रंगीला” गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया।निशा, अंशिका,अंजली,दीक्षा और संध्या ने “आरम्भ है प्रचंड” गीत पर प्रचंड मराठी नृत्य से उपस्थित जनसमूह में वीर रस का संचार कर दिया।”फिर भी दिल है हिंदुस्तानी” गीत पर

अनुष्का,संध्या,सुमन,सृष्टि,अंश,प्रियम,आ7युष और दीपांशु ने ग्रुप डांस कर सबका बचपन लौटा दिया। निशा,अंशिका,श्वेता,आकृति और गुंजन ने “सुरमे दानी” गीत पर अत्यंत कलात्मक नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम प्रस्तुति के रूप में श्वेता,दीक्षा,परी,नेहा,प्रीति,लक्ष्मी,संध्या और श्रुति ने गुजराती गीत “जोगीरा तारा” पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि के प्रेरक उद्बोधन और प्रधानाचार्य के धन्यवाद् ज्ञापन तथा ‘वंदे मातरम’ के समवेत गायन और मिष्टान्नi वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर समस्त अध्यापकगण,विद्यार्थियों, विशिष्ट अतिथि और बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।नृत्य निर्देशन कक्षा 10 की छात्रा निशा और नंदनी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की छात्रा किरन तिवारी ने किया।



