सोनभद्र

देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार

जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

देव स्थल के सुंदरीकरण के लिए 15 लाख की घोषणा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के बभनडीहा स्थित देव स्थल पर रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बड़ा देव सेवा समिति के नेतृत्व में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटे। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान आदिवासी धर्म के लिए अलग गोड़ी धर्म कोड लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी विशिष्ट संस्कृति, परंपरा, भाषा और धार्मिक पहचान है। इसे संरक्षित रखने के लिए अलग धर्म कोड की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की जीवनरेखा हैं। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए समाज को संगठित होकर आवाज बुलंद करनी होगी।

कार्यक्रम में आदिवासी अधिकार मंच के बैनर तले बभनडीहा से म्योरपुर खेल मैदान तक वाहन और पैदल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए। इस दौरान आदिवासी अधिकारों, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा को लेकर लोगों ने एकजुटता दिखाई। वक्ताओं ने गोड़ी धर्म कोड की मांग को लेकर आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सांसद छोटे लाल खरवार ने बभनडीहा देव स्थल के सुंदरीकरण और विकास के लिए सांसद निधि से 15 लाख रुपये खर्च करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देव स्थल आदिवासी समाज की आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। इसके विकास और संरक्षण से क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष पहुंचे। लोगों ने अपनी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, जय मंगल गोंड, राज्यमंत्री संजीव गोंड, जीत सिंह खरवार, पूर्व विधायक हरिराम चेरो, सुषमा सिंह, बंबई गोंड, हरिप्रसाद सलबंदी, असर्फी सिंह गोंड सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App