सोनभद्र

श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस

सोनभद्र श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर शुधीर सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व मे पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्राड के शिकार एक व्यक्ति की 39999.58 की धनराशि उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया।

आवेदक जितेन्द्र सिंह निवासी एलाही पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के साथ साइबर ठगी कर 99998.90 की धनराशि का फ्राड कर लिया था। शिकायत प्राप्त होने पर थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल पर प्रकरण का तत्काल अवलोकन करते हुए संबंधित बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई गई। तत्पश्चात ट्रांजैक्शन से संबंधित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक से ई मेल एवं पत्राचार के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि में से 39999.98 उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।

धनराशि वापस कराने वाली टीम
1श्रीनिवास पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
2 का सूर्या सिंह थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष
Download App