सोनभद्र

राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) चोपन विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह की सहायक अध्यापिका मीरा सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया और राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त करने पर बधाई दी।
बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षिका मीरा सिंह ने विद्यालय में बच्चों की शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए जिस समर्पण और लगन के साथ कार्य किया, उसी का परिणाम है कि उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मीरा सिंह की कार्यशैली एवं उपलब्धि अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। सभी शिक्षक अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए बच्चों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने में योगदान दें। खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मीरा सिंह द्वारा विद्यालय में बच्चों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलना उनके उत्कृष्ट कार्य और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनकी उपलब्धि से चोपन विकास खंड के साथ ही पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी रमेश कुमार चौरसिया, जय किशोर वर्मा, एके भारती, देवेश शुक्ला आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App