सोनभद्र

सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान

डाला/सोनभद्र( जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी) ओबरा विधायक व सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने मंगलवार की सुबह कार्यकर्ताओं संग अपने पैतृक गांव बाड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर विधिव

त साफ-सफाई कर श्रमदान किया


सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खंड चोपन के बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के बाड़ी टोला में शिव मंदिर परिसर में क्षेत्रिय विधायक राज्य मंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।उन्होंने मंदिर परिसर के अंदर व चहुंओर झाड़ू लगाकर सफाई की मंदिर में विराजमान भगवान शिव व हनुमान जी समेत सभी देवी-देवताओं के आसपास कोने-कोने में जमीं धूल व कचरे को पानी डालकर विधिवत साफ किया और आमजन से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने और इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है।इस दौरान भाजपा ओबरा मंडल के मंडल मंत्री टाटा चौधरी, प्रदीप निषाद, राजू दुबे , विश्वजीत मौर्या, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Download App