सोनभद्र

पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे

तीन साल से चल रहा था प्रेम संबंध, शादी से मुकरने पर युवती ने पुलिस से लगाई थी गुहार

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना पुलिस की पहल और समझाने-बुझाने के बाद मंगलवार को तीन वर्ष से प्रेम संबंध में रहे प्रेमी युगल का मंदिर में विवाह कराया गया। युवक के शादी से मुकर जाने के बाद युवती ने पुलिस से गुहार लगाई थी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष विवाह के लिए राजी हुए।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पिछले करीब तीन वर्षों से बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी स्वजातीय युवक से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि युवक युवती के गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। युवक ने युवती से शादी करने का वादा भी किया था।
कुछ समय बाद युवक अपने वादे से मुकर गया। इससे युवती और उसके परिजन परेशान हो गए। युवती के पिता ने युवक के पिता से कई बार बातचीत कर विवाह कराने का आग्रह किया, लेकिन बात नहीं बनी। आरोप है कि युवक के पिता ने विवाह से इनकार कर दिया, जिससे निराश होकर युवती और उसके पिता ने पुलिस से मदद मांगी।

मामले की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने युवक और उसके पिता को थाने बुलाकर दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए आपसी सहमति से विवाह करने के लिए तैयार किया। इसके बाद दोनों परिवार विवाह के लिए राजी हो गए।
मंगलवार को गांव के पूर्व ग्राम प्रधान और दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह कराया गया। दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। पुलिस की पहल के बाद मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझने पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात