सोनभद्र

मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ा सफलता प्राप्त हुआ है।संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गाजा तस्करी से जुड़े 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुये 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गाजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख, तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी ब्रेजा वाहन संख्या CG14MV 9648, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख, 03 मोबाइल फोन एवं ₹1,210 नकद बरामद किए गए। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 62 लाख है।चोपन पुलिस द्वारा प्रीतनगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान एसओजी टीम द्वारा सूचना दी गई कि हाथीनाला टोल प्लाजा के पास से एक संदिग्ध ब्रेजा वाहन डाला राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बग्घानाला पुल के पास एवं डाला क्षेत्र में चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध ब्रेजा वाहन के ओबरा जाने वाले पुल की सर्विस लेन पर आने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोक लिया गया। वाहन में चालक सहित बैठे तीन व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया।
वाहन की तलाशी के दौरान आगे एवं पिछली सीट के बीच खाली स्थान तथा डिग्गी में रखे 4 बोरों से कुल 93 पैकेट बरामद हुए। जिसमें कुल 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गाजा पाया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मुकदमा अपराध संख्या 370/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर, अग्रिम वैधानिक कारवाई किया जा रहा है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में प्रकाश में आया कि उड़ीसा से गांजा मंगवाकर अम्बिकापुर मे वाहन में लोड कराया गया था जिसे सोनभद्र के रास्ते एक व्यक्ति निवासी नवदिया संतनगर मिर्जापुर को देने के लिए जा रहे थे। व्यक्ति द्वारा गाजा खरीदने के लिए आरोपी से संपर्क किया गया था तथा फोन पे के माध्यम से अलग-
अलग तिथियों में धनराशि भेजी गई थी। तस्करी में शामिल व्यक्तियों के मध्य मोबाइल फोन एवं ऑनलाइन माध्यम से संपर्क एवं धनराशि का लेन देन किया जाना प्रकाश में आया है। पूछताछ में प्रकाश मे आए अन्य व्यक्तियों की भूमिका तथा अन्तर्राज्यीय गाजा तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहनता से जाच किया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. मुकुन्द यादव पुत्र सकेलन यादव, निवासी ग्राम सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़, छत्तीसगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष ।
2. रोहित सिदार पुत्र घनश्याम सिदार, निवासी ग्राम सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़ छत्तीसगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष।
3. आशीष मौर्या पुत्र लालता प्रसाद मौर्या, निवासी ग्राम महगढ़, थाना हलिया, जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 19 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
• 01 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाखा
• मारुति सुजुकी ब्रेजा वाहन संख्या CGI4MV 9648 अनुमानित कीमत लगभग ₹ 12 लाखा
• 03 मोबाइल फोन
₹1,210 नकद
• कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 62 लाख
गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना चोपन पलिस टीम
1. प्र0नि0 श्री गोपाल जी गुप्ता,, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. व0उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. 30नि0 घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 विरेन्द्र कुमार सरोज, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 अजय कुमार यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
7. का0 मन्टु सिंह, का) घनश्याम यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
एसओजी टीम-
1. श्री रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, एसओजी।
2. हे0का0 मनीष सिंह, एसओजी।
3. का0 अजीत यादव, एसओजी।
4. का0 अजीत कुमार, का0 रितेश पटेल, एसओजी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन