सोनभद्र

125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर

ग्राम प्रधान ने कांवड़ियों के लिए कराया जलपान, युवाओं ने संभाली व्यवस्था

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। रविवार को म्योरपुर कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। म्योरपुर गांव से करीब 125 कांवड़ियों का जत्था बस और छोटी गाड़ियों से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ।
रवानगी से पूर्व कांवड़ियों ने कस्बे में भ्रमण कर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने कांवड़ियों को तिलक लगाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर विदा किया।जत्थे में अभिषेक बम, श्यामू बम, संतोष बम, अजय बम, ऋतुराज बम, अशोक बम, राकेश सोनी, अनुज बम, राजकुमारी बम, संध्या बम और वंदना बम सहित करीब 125 कांवड़िया शामिल हैं। श्यामू बम ने बताया कि कांवड़िये दूसरे सोमवार को जल उठाकर करीब 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तीन से चार दिनों में पूरी कर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
बाबा धाम जा रहे कांवड़ियों के लिए ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल की ओर से जलपान की व्यवस्था कराई गई। व्यवस्था की जिम्मेदारी अमित जायसवाल, रवि जायसवाल और युवा समाजसेवी सुजीत अग्रहरी ने संभाली। ग्रामीणों ने कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर अशोक मिश्रा, दिनेश गुप्ता, अमित रावत, ओम अग्रहरी, सत्यपाल सिंह, पंकज सिंह, वीरेंद्र अग्रहरी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार