सोनभद्र

संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के राज्यमंत्री एवं ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड ने संजीव त्रिपाठी को ओबरा विधानसभा क्षेत्र 402 का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्यमंत्री ने 22 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र भेजकर नियुक्ति की जानकारी दिया है।
जारी पत्र के अनुसार संजीव त्रिपाठी पुत्र स्व. जितेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, निवासी ग्राम पंचायत टापू, पोस्ट खरहरा, जनपद सोनभद्र को ओबरा विधानसभा क्षेत्र का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। राज्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से संबंधित विभाग को नियुक्ति की सूचना देने का अनुरोध किया है। पत्र की एक प्रति संजीव त्रिपाठी को भी भेजी गई है। संजीव त्रिपाठी पूर्व में भी राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड के प्रतिनिधि के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों में नजर आते रहे हैं। अब उन्हें ओबरा विधानसभा क्षेत्र का विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने के बाद क्षेत्र में इस नियुक्ति को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खास तौर पर 2027 के विधानसभा चुनाव से करीब छह माह पहले हुई इस नियुक्ति को राजनीतिक दृष्टि से भी देखा जा रहा है। स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में समीकरण साधने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, नियुक्ति पत्र में इसके पीछे किसी चुनावी या राजनीतिक कारण का उल्लेख नहीं किया गया है और न ही राज्यमंत्री की ओर से नियुक्ति को लेकर ऐसा कोई कारण बताया गया है।
2022 के विधानसभा चुनाव के बाद अब 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बीच हुई इस नियुक्ति को लेकर ओबरा क्षेत्र की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब देखना होगा कि विधायक प्रतिनिधि के रूप में संजीव त्रिपाठी की भूमिका आगामी दिनों में किस तरह सामने आती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान