भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी पर शनिवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। रविवार की तड़के ग्रामीणों ने पलटा हुआ ट्रक से देखा कि शराब की बोतलें बाहर पड़ी हुई है। जानकारी अनुसार ट्रक से भूसी की बोरियों के बीच अवैध शराब भर कर झारखंड जा रही थी। शराब रॉयल चैलेंज व इम्पीरियल ब्लू से भरे ट्रक झारखंड जा रही थी। ट्रक में सबसे ऊपर व पीछे धान भूसी की बोरी लदा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुँच कर ट्रक की निगरानी में जुट गई। मौके पर पहुँचे सीओ विनय प्रभाकर साहनी कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह कस्बा मय फोर्स पहुँच कर ट्रक को खाली कराने में जुटे रहे। इस बीच शराब भरे ट्रक की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि सभी शराब की पेटी को सुरक्षित निकालने का कार्य किया गया। सभी शराब की गिनती पूर्ण होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर 277 पेटियों एवं 100 प्लास्टिक की बोरियों में कुल 15,680 बोतल, कुल 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब* तथा 01 अदद मोबाइल फोन* बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 265/2026 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


