खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक

व्यवसायियों ने समस्याओं के जल्द समाधान की किया मांग
ओबरा(राकेश अग्रहरी)-स्थानीय क्रेशर यूनियन कार्यालय पर ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप की उपस्थिति में बुधवार को एक आवश्यक बैठक हुई।बैठक में यूनियन अध्यक्ष अजय सिंह एवं सचिव अभिषेक सिंह द्वारा खनन क्षेत्र के व्यवसायियों के हित को ध्यान में रखते हुए मुख्य विषयों पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया।

बैठक में ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोडिंग प्वाइंट से ही ओवरलोड गिट्टी तथा बिना परमिट वाहन को नही जाने की बात कही।अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्यवाही की जाएगी।वही यूनियन द्वारा व्यापारियों के कई मुख्य समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु खनन निदेशक व जिलाधिकारी को खनन अधिकारी के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया। जिनमें अत्यधिक विद्युत कटौती के कारण क्रेशर संचालकों को आर्थिक रूप से क्षति उठानी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में विद्युत की निरंतरता बढ़ायी जाए।जब तक बिजली की निरंतरता नहीं बढ़ जाती तब तक मिनिमम चार्ज और सरचार्ज को समाप्त किया जाए।खनन क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र जल्द घोषित किया जाए। अक्सर क्रेशर क्षेत्र में किसी न किसी विभाग द्वारा खासकर प्रदूषण विभाग द्वारा जांच टीम बनाकर अनावश्यक रूप से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है इसे बंद किया जाए। क्रेशरों पर हो रही चोरियों पर तत्काल लगाम लगाने व सुरक्षा हेतु विशेष टीम पुलिस की व्यवस्था की जाए।खदानों के टेंडर होने के संदर्भ में प्रारंभ होने के महीने भर के बाद ही सुरक्षा निदेशालय द्वारा सेक्शन 22 लगा दिया जाता है यह अत्यंत अन्याय पूर्ण कार्रवाई है क्योंकि टेंडर राजस्व एवं जनहित के लिए होता है।काश्तकारों का पट्टा एक फिक्स रेट में निर्धारित कर काश्तकार को ही खनन पट्टा स्वीकृत किये जाने का अनुरोध किया गया।इस दौरान भू वैज्ञानिक,सर्वेयर शिवकुमार,क्रेशर व्यवसायी प्रद्युम्न सिंह,शिवजी अग्रहरि, चंद्रभूषण गुप्ता, ताड़केश्वर केशरी,युवा व्यवसायी दीपक केशरी, विनोद केशरी, सुरेश केशरी,कमलेश्वर केशरी,कृष्णा केशरी, उमाशंकर अग्रहरि, अजय अग्रहरि,उमेश अग्रहरि,सुशील सिंह, विनोद राय, रामआसरे अग्रहरि,रवि केशरी, अरविंद अग्रहरि, पवन अग्रहरि, गौरव अग्रहरि आदि व्यवसायी मौजूद रहे।



